Trending

Sant संताजी जयंती पर NMMC में प्रतिमापूजन

NMMC Holds Idol Worship Program on Sant Santaji's Birth Anniversary

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा संत संताजी जगनाडे महाराज जयंती के उपलक्ष्य में आज महापालिका मुख्यालय स्थित ऐम्फीथिएटर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशासन विभाग के उपआयुक्त किसनराव पलांडे के शुभहस्ते प्रतिमापूजन संपन्न हुआ। उनके साथ सहायक आयुक्त श्रीमती स्वरूपा परळीकर, प्रशासकीय अधिकारी रवी जाधव, श्रीमती शोभा देशमुख, स्वच्छता अधिकारी मिलिंद आंबेकर तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संत संताजी जगनाडे महाराज, संत तुकाराम महाराज के अभंग गाथा के प्रमुख लेखनिक और भजन परंपरे के श्रेष्ठ टाळकरी के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने ‘तेलसिंधु’, ‘शंकरदीपिका’ और ‘योगाची वाट’ जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की है। विशेष रूप से उनके ‘तेलसिंधु’ ग्रंथ में तेल व्यवसाय, उत्पादन और आध्यात्मिकता के संबंध को अद्भुत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो उनकी विलक्षण विद्वत्ता और आध्यात्मिक दृष्टि का परिचय देता है।

महानगरपालिका ने उनकी जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक, आध्यात्मिक और साहित्यिक योगदान को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि संत संताजी जगनाडे महाराज के विचार आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं और आत्मिक विकास का संदेश फैलाते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker