BSF का बड़ा एक्शन: 3 पाकिस्तानी ड्रोन ढेर
Big Action by BSF: 3 Pakistani Drones Shot Down

पंजाब/प्रतिनिधी : पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल तीन ड्रोन मार गिराए हैं। बीएसएफ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर बेहद त्वरित और सुनियोजित तरीके से की गई। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने दो पैकेट हेरोइन भी बरामद किए, जिनका वजन एक किलोग्राम से अधिक बताया जा रहा है।
पहली बरामदगी फिरोजपुर जिले के सांकत्रा गांव के पास की गई, जहां खेतों में तलाशी के दौरान हेरोइन के पैकेट मिले। इसके तुरंत बाद, पछारियाँ गांव के पास बीएसएफ ने एक DJI Mavic-3 Classic मॉडल का पाकिस्तानी ड्रोन कब्जे में ले लिया, जिसे पाकिस्तान से नशा और हथियारों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।
तीसरा ड्रोन भी अमृतसर जिले के रोरनवाला कलां गांव में खेतों से बरामद किया गया। यह ड्रोन DJI Mavic-3 Pro मॉडल का था। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, यह माना जा रहा है कि ड्रोन तकनीकी खराबी की वजह से नीचे गिर गया।
बीएसएफ के मुताबिक सीमा पर ड्रोन गतिविधियों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन उनकी सतर्कता और समय पर कार्रवाई के कारण यह तस्करी प्रयास लगातार नाकाम हो रहे हैं।



