Trending

Flights रद्द, रेलवे ने चलाई 89 विशेष गाड़ियाँ

Flights Canceled, Railways Ran 89 Special Trains

मुंबई/प्रतिनिधी : सर्दियों के मौसम में उड़ानों की लगातार रद्दीकरण और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत देते हुए अगले दो दिनों के लिए 89 विशेष रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि अचानक बढ़ी यात्री मांग को प्रभावी ढंग से संभाला जा सके।

मध्य रेलवे ने पुणे–बेंगलुरु, पुणे–दिल्ली, मुंबई–दिल्ली सहित प्रमुख मार्गों पर 14 विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी, जिन्हें उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, पश्चिम रेलवे ने भी अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए भिवानी–मुंबई और मुंबई–शकूरबस्ती सहित कई महत्वपूर्ण रूट्स पर सात विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

दक्षिण मध्य रेलवे ने चेरलापल्ली–शालीमार, सिकंदराबाद–चेन्नई एग्मोर और हैदराबाद–मुंबई मार्गों पर विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों की निगरानी सख्ती से की जा रही है ताकि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव मिल सके।

रेलवे द्वारा यह कदम भीड़ को नियंत्रित करने और त्योहार–सर्दी सीजन में यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker