Trending

Goa के रेस्टोरेंट में भीषण आग: 23 की मौत

Massive Fire in Goa Restaurant: 23 Dead

गोवा/प्रतिनिधी : नॉर्थ गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात लगी भीषण आग ने बड़ा जनजीवन संकट खड़ा कर दिया। लगभग रात 12 बजे के करीब रेस्टोरेंट में अचानक आग भड़क उठी, जिसकी सूचना 12:04 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस की कई गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया था। इस दर्दनाक हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए होने की आशंका है।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया और सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। गोवा के DGP आलोक कुमार ने बताया कि आग के कारणों की विस्तृत जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह हादसा गोवा के पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker