Trending

Maharashtra Local Election: 2 दिसंबर को नगर परिषद-नगर पंचायतों के चुनाव, 10 नवंबर से नॉमिनेशन

Election of Nagar Parishad-Nagar Panchayats on December 2, nominations from November 10

मुंबई/प्रतिनिधिः  महाराष्ट्र में स्थानीय चुनावों का बिगुल बज गया है.राज्य चुनाव आयोग ने आज राज्य की 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके अनुसार, 2 दिसंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने आज मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। इस घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के लिए नामांकन 10 नवंबर से दाखिल किए जा सकेंगे और आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। वाघमारे ने बताया कि उम्मीदवारों के आवेदनों की 18 नवंबर को जांच की जाएगी, 21 नवंबर को आवेदन वापस लिए जा सकेंगे और 26 नवंबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

मतदाताओं को लिखकर देना होगा वचन पत्र, दोबारा नहीं करेंगे वोट

एक प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आय़ुक्त दिनेश वाघमारे ने बताया कि यह अधिसूचना सिर्फ नगर पंचायत और नगर परिषद चुनाव के लिए है. मतदान की तिथि 2 दिसंबर होगी इसमें कुल 6589 सदस्य और 288 अध्यक्ष चुने जाएंगे. चुनाव आयुक्त ने कहा कि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में कुल 1 करोड़ 7 लाख 3 हज़ार 576 मतदाता 6 हज़ार 859 सदस्यों और 288 अध्यक्षों का चुनाव करेंगे।  यह चुनाव ईवीएम के ज़रिए होगा। वाघमारे ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में दोहरे नामों को लेकर सावधानी बरती है और इसके लिए एक टूल विकसित किया गया है। अगर किसी मतदाता के नाम दोहराए गए हैं और वह संपर्क करने पर भी जवाब नहीं देता है, तो उसका नाम सभी मतदान केंद्रों पर डबल स्टार के रूप में दर्ज किया जाएगा। दिनेश वाघमारे ने बताया कि ऐसे मतदाता से एक वचन पत्र लिखवाया जाएगा कि वह किसी अन्य मतदान केंद्र पर वोट नहीं देगा।

31 जनवरी से पहले पूरा हो जाएंगे मनपाओं के चुनावःआयुक्त

बड़ी खबर ये है कि इसके तुरंत बाद महानगर पालिकाओं के चुनाव होंगे. एक सवाल के जवाब में निर्वाचन आयुक्त ने खुलासा किया कि 31 जनवरी से पहले सभी लोकल बॉडी चुनाव करा लिए जाएंगे. दिनेश वाघमारे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 31 जनवरी 2026 से पहले सभी महानगर पालिकाओं के भी चुनाव पूरे हो जाएंगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker