Trending
Education: छत्तीसगढ़ सरकार का अल्टीमेटमः लापरवाही की तो नप जाएंगे विशेष शिक्षक
Negligence Won’t Be Tolerated: Chhattisgarh Govt Issues Ultimatum to Special Teachers


छत्तीसगड़: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने अतिशेष शिक्षकों की नई पदस्थापना पूरी कर ली है। यह प्रक्रिया जिला, संभाग और संचालनालय स्तर पर गठित समितियों के माध्यम से काउंसलिंग के जरिए संपन्न हुई।लोक शिक्षक संचालनालय के अनुसार, पदस्थापना आदेश जारी होने के बावजूद कुछ शिक्षकों ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इन शिक्षकों की सूची संभागीय संयुक्त संचालकों द्वारा शासन को भेजी जा चुकी है। शासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था को समय पर सुचारू बनाए रखने और कक्षा संचालन में व्यवधान रोकने के लिए आवश्यक है। इस कदम से यह संदेश भी गया है कि सरकारी आदेशों की अनदेखी करने वालों के प्रति सख्ती बरती जाएगी, और सभी शिक्षकों को समय पर कार्यभार ग्रहण करने की जिम्मेदारी निभानी होगी।