Trending

Aerobatic Show: रायपुर में दिखेगा भारतीय वायुसेना का रोमांचक जलवा

Thrilling Aerobatic Display by Indian Air Force Scheduled in Raipur

नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ की राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना द्वारा एरोबैटिक शो का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण टीम द्वारा ‘बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी भव्य प्रस्तुतियों से आसमान जगमगाएगा।राज्य शासन और भारतीय वायुसेना के संयुक्त प्रयास से इस कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह एरोबैटिक शो छत्तीसगढ़ के विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन न केवल युवाओं में देशभक्ति और गर्व की भावना को मजबूत करेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा भी देगा।

CM की अपील-ऐतिहासिक बनाएं रजत जयंती उत्सव

विष्णुदेव साय ने नागरिकों और युवाओं से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक शो का हिस्सा बनकर राज्य की रजत जयंती की धूम को और भव्य बनाएं। कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की टीम के पायलट उच्च कौशल और सटीकता के साथ रोमांचक करतब दिखाएंगे, जो दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा। इस आयोजन से न केवल राज्य के लोगों में उत्साह और गर्व की भावना बढ़ेगी, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और सामूहिक शक्ति का भी संदेश देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker