
Radio Station Visit: MIB सचिव संजय जाजू का नागपुर आकाशवाणी में औचक निरीक्षण
Sanjay Jaju reviews Nagpur Akashvani and IIMC developments
अमरावती: सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने आज नागपुर एवं अमरावती का दौरा किया और आकाशवाड़ी केंद्रों एवं विकास उपक्रमों को जायजा लिया. जाजू नागपुर स्थित आकाशवाणी केंद्र पहुंचे और वहां आकाशवाणी, दूरदर्शन, पत्र सूचना कार्यालय और केंद्रीय संचार ब्यूरो के संचालन का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को आकाशवाणी के माध्यम से विज्ञापन संग्रह की प्रक्रिया को और गति देने के निर्देश दिए और निवृत्ति वेतन में होने वाली त्रुटियों को शीघ्र दूर करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान आकाशवाणी नागपुर के अभियंता, कार्यक्रम एवं वृत्त विभाग के अधिकारी तथा पत्र सूचना कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।
IIMC की नए इमारत को 2027 तक पूरा करने का निर्देश
नागपुर के बाद अमरावती पहुंचे केंद्रीय सूचना सचिव ने जनसंचार और पत्रकारिता क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने वाले भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), अमरावती की बडनेरा में प्रस्तावित नई इमारत को 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिया. मुख्य सचिव जाजू की अध्यक्षता में अमरावती मनपा आयुक्त के निवास “रिमझिम” में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जाजू ने कहा कि 2027 के शैक्षणिक सत्र को बडनेरा की नई और अत्याधुनिक इमारत में प्रारंभ किया जाए। बैठक में मौजूद अधिकारियों के साथ उन्होंने प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया।



