Trending

Recruitment: MP के शिवपुरी में 27 अक्टूबर से शुरू होगा सुरक्षा जवानों के लिए भर्ती कैंप

Shivpuri hosts security personnel and supervisor recruitment camp from Oct 27-31

भोपाल-प्रतिनिधि/ मध्य प्रदेश के शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शिवपुरी जिले में यह कैंप 27 से 31 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के युवा भाग ले सकेंगे।भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली और भारत सरकार के पासारा एक्ट 2005 के तहत एसआईएस के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन किया जाएगा। भर्ती कैंप में भाग लेने वाले युवाओं को सुरक्षा और सुपरवाइजर के पदों पर चयनित होने का अवसर मिलेगा।

27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार पहले दिन, 27 अक्टूबर को कोलारस और बदरवास के युवाओं के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा। 28 अक्टूबर को खनियाधाना और पिछोर के युवा शामिल होंगे, जबकि 29 अक्टूबर को करेरा और नरवर के युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। 30 अक्टूबर को पीजी कॉलेज शिवपुरी के विद्यार्थी और 31 अक्टूबर को पोहरी और शिवपुरी क्षेत्र के युवा भर्ती में शामिल होंगे।भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन योग्यताओं, शारीरिक दक्षता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। यह अभियान युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने के साथ-साथ जिले में सुरक्षा विभाग में दक्ष और प्रशिक्षित कर्मियों की संख्या बढ़ाने में सहायक होगा।

शिवपुरी के रोजगार कार्यालय ने सभी योग्य युवाओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने क्षेत्र अनुसार भर्ती कैंप में भाग लें और अपने करियर को नई दिशा दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker