Agreement : कोल इंडिया और IIT मद्रास के बीच स्थायी ऊर्जा केंद्र लगाने पर समझौता
Focus on Renewable Solutions and Sustainable Energy Research

कोलकाता: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत सतत ऊर्जा http://(Centre for Sustainable Energy)के लिए एक केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर CIL के निदेशक, अच्युत घटक और IIT मद्रास के निदेशक, वी. कमकोटी उपस्थित थे, साथ ही दोनों संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने बताया कि यह केंद्र सतत ऊर्जा के क्षेत्र में अत्याधुनिक अनुसंधान और विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसका उद्देश्य कम-कार्बन तकनीकों का विकास करना, कोयला खानों का पुन: उपयोग करना और भारत की स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण को बढ़ावा देने के लिए नवाचारी समाधान तैयार करना है।
स्वच्छ ऊर्जा समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम-CIL
CIL के अध्यक्ष पी. एम. प्रसाद ने कहा कि यह साझेदारी कोल इंडिया के पारंपरिक ऊर्जा प्रदाता से भारत के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य में एक प्रमुख खिलाड़ी में बदलने की दिशा में एक अहम कदम है। CIL की फंडिंग इन पहलों को सशक्त बनाने में मदद करेगी, जो इसके स्वच्छ ऊर्जा समाधान में विविधीकरण की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने देश में ऊर्जा सुरक्षा और डिकार्बोनाइजेशन को सुनिश्चित करने के लिए स्वदेशी समाधान तैयार करने के महत्व पर जोर दिया। वहीं, IIT मद्रास के निदेशक वी. कमकोटी ने भारत में उद्योग-शिक्षा सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।



