Trending

UP Deepotsav : अयोध्या में दीपोत्सव पर भिड़े CM योगी और अखिलेश-सियासी बवाल

CM Yogi and Akhilesh clash over Deepotsav in Ayodhya - political uproar

लखनऊ/ प्रतिनिधि: उत्तर प्रदेश में अयोध्याधाम में लाखों दियों से मनी दिवाली पर राजनीतिक पारा गरमा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 वर्षों से लगातार दीप उत्सव आयोजित कर रहे हैं. इस उत्सव पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो बयान दिया है उस पर वार पलटवार तेज हो गए हैं. ‘दीये’ को लेकर दिए गए अखिलेश यादव के बयान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए इसे सनातन त्योहारों और राम-कृष्ण परंपरा के खिलाफ करार दिया।सीएम योगी ने कहा, “गद्दी विरासत में मिलती है, बुद्धि विरासत में नहीं। हम तो भगवान कृष्ण की मथुरा-वृंदावन को सजाएंगे। सीएम योगी ने अखिलेश का नाम लिए बिना कहा कि  आपको कंस और दुर्योधन प्यारे हैं, आप उनकी सजावट करिए। उन्होंने सपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि ये रामद्रोही ही नहीं, कृष्णद्रोही और सनातन त्योहारों के विरोधी हैं।”

यूपी में बंद हुआ हलाल प्रोडक्ट्स, सर्टिफिकेशन भी रद्द-योगी

मुख्यमंत्री ने ‘हलाल प्रोडक्ट्स’ को लेकर भी जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि हलाल सर्टिफिकेशन से होने वाली कमाई का इस्तेमाल आतंकवाद और लव जिहाद में किया जा सकता है। इसके चलते उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेशन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। इस बयान के बाद प्रदेश में सियासी घमासान और तेज हो गया है, और विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री के इस रुख पर सवाल उठाए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker