Trending

नवी मुंबई आएंगे CM देवेंद्र फडणवीस, APMC में अन्नासाहेब पाटिल की 92वीं जयंती

CM Devendra Fadnavis to Visit Navi Mumbai for Annasaheb Patil’s 92nd Birth Anniversary at APMC

नवी मुंबई/प्रतिनिधिः माथाडी कानून के प्रवर्तक और कामगारों के मसीहा स्व.अन्ना साहेब पाटिल की 92वीं जयंती पर नवी मुंबई के एपीएमसी में विशाल सम्मेलन आयोजित होगा. 25 सितंबर को कांदा बटाटा मार्केट यार्ड में आयोजित इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, एकनाथ शिंदे और मंत्री जयंत कुमार रावव, राधाकृष्ण विखे पाटिल समेत तमाम दिग्गज नेता आने वाले हैं. आज एक प्रेस कांफ्रेंस में माथाडी कामगार, ट्रांसपोर्ट यूनियन के महासचिव नरेंद्र अन्नासाहेब पाटिल ने बताया कि 92वीं जयंती कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले माथाडी कामगारों को माथाडी भूषण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. इसी मंच से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों अन्नासाहेब पाटील आर्थिक विकास महामंडल के लाभार्थियों को धनादेश प्रदान किया जाएगा. कार्यक्रम में माथाडी कामगारों से जुड़े मुद्दों, मार्केट में चल रही मनमानी, भ्रष्टाचार और सुरक्षा को लेकर मुद्दों पर समाधान की मांग करने की तैयारी है.

CM आश्वासन देते हैं समाधान नहीं, फिर गुणगान क्यों!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker