Trending

15 शिक्षकों को मिला आदर्श शिक्षक पुरस्कार, हिंदी भाषी फाऊंडेशन ने किया सम्मानित

Celebrating Excellence: 15 Ideal Teachers Honored by Hindi Bhashi Foundation | Anand Singh Banty

नवी मुंबई प्रतिनिधिः हिंदी भाषी फाउंडेशन की ओर से आज नवी मुंबई और मुंबई उपनगरों के 15 शिक्षकों को आदर्श शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वाशी के साईनाथ स्कूल में चल रहे इस सम्मान समारोह का आयोजन हिंदी भाषी फाउंडेशन के अध्यक्ष कांग्रेस नेता आनंद सिंह बंटी और महिला अध्यक्ष संगीता संतोष सिंह के सौजन्य से किया गया था, जहां पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह एवं संयुक्त आयुक्त निलय बुनकर ने 15 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आदर्श शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी एडवोकेट विशाल सिंह, आर एस सिंह, मनोज सिंह, पी कुमार, जोगिंदर सिंह, संजय सिंह,आलोक सिंह, हेमंत सिंह,आलेख उपाध्याय, योगेश तिवारी , प्रशांत द्विवेदी एवं अलका शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

शिक्षकों का सम्मान, देश के निर्माताओं का सम्मान है-निलय बुनकर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त निलय बुनकर ने शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने की इस परंपरा के लिए हिंदीभाषी फाउंडेशन की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते है. विद्यार्थियों के जीवन में उनके योगदान को किसी भी प्रकार से मापा नहीं जा सकता। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को प्रोत्साहन देकर हिंदी भाषी फाउंडेशन ने समाज को अच्छा संदेश दिया है. यह सिलसिला लगातार चलता रहना चाहिए.

हिंदी भाषी फाऊंडेशन को हर सहयोग देंगे-हरिवंश सिंह

वहीं कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने आदर्श पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को शुभेच्छा दी और प्रेरणादायी कार्यक्रम के सुंदर आयोजन के लिए आनंद सिंह बंटी और श्रीमती संगीता सिंह की सराहना की. उन्होंने भविष्य में भी समाज को प्रेरित करने वाले आयोजनों के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया.

कार्यक्रम के जरिए लोककल्याण सेवाएं जारी रखेंगे-आनंद सिंह

वहीं पुरस्कार समारोह की आयोजक श्रीमती संगीता संतोष सिंह एवं हिंदीभाषी फाऊंडेशन के अध्यक्ष कांग्रेस नेता आनंद सिंह बंटी ने सभी शिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने संगठन के विजन और कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हिंदी भाषी फाऊंडेशन शिक्षा, समाजसेवा, आरोग्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए यूपी और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में काम कर रहा है. आनंद सिंह बंटी ने कहा कि यह पुरस्कार उल्लेखनीय योगदान दे रहे लोगों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने की एक कोशिश है.लोककल्याणकारी कार्यों का यह उपक्रम आगे भी चलते रहेंगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker