Trending

नेपाल में हिंसा पर पीएम मोदी ने जताया शोक, सुशीला कार्की से फोन पर की चर्चा

PM Modi expressed grief over the violence in Nepal, spoke to Sushila Karki over the phone.

नई दिल्ली: (PM Modi Speaks with Nepal PM Sushila Karki) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 18 सितंबर को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में शांति और स्थिरता बनाए रखने के सभी प्रयासों में भारत की पूर्ण समर्थन की बात दोहराई। साथ ही हाल ही में नेपाल में हुए हिंसक आंदोलनों के दौरान हुई मौतों पर गहरा शोक भी व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से दी।

https://x.com/narendramodi/status/1968569769642065932

पीएम मोदी ने पोस्ट में क्या कहा?

मोदी ने लिखा:

“नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की जी से फोन पर सार्थक बातचीत हुई। हाल ही में नेपाल में हुए आंदोलनों के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों की मौत बेहद दुखद है। मैंने उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।

साथ ही, नेपाल में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों में भारत की ओर से पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन भी दिया।

इसके अलावा, नेपाल के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर, नेपाल की जनता और प्रधानमंत्री कार्की जी को शुभकामनाएं भी दीं।”


पहली बार बातचीत

सुशीला कार्की, जो नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं, ने हाल ही में नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी और प्रधानमंत्री मोदी की पहली बातचीत थी।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker