iPhone 17 लॉन्च पर हंगामा! मुंबई में स्टोर के बाहर मारपीट, वीडियो वायरल
Ruckus at iPhone 17 launch! Fight breaks out outside store in Mumbai, video goes viral
मुंबई/प्रतिनिधि: एप्पल द्वारा भारत में लॉन्च किए गए बहुप्रतीक्षित iPhone 17 सीरीज की बिक्री आज, 19 सितंबर से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। देशभर के प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली में एप्पल स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एप्पल स्टोर के बाहर हालात उस वक्त बिगड़ गए जब कुछ युवाओं के बीच मारपीट हो गई। वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक-दूसरे को पीटते नजर आ रहे हैं।
स्थिति को बेकाबू होता देख CRPF और स्टोर की सिक्योरिटी ने मोर्चा संभाला और बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान एक युवक ने तो सुरक्षा कर्मी को भी धक्का दे दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
इस हंगामे की वजह से कुछ समय के लिए स्टोर का कामकाज प्रभावित हुआ, लेकिन थोड़ी ही देर में स्थिति पर काबू पा लिया गया और बिक्री फिर से शुरू हो गई।
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि भारत में iPhone को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज और दीवानगी है।




