Trending

लोकनेते रामशेठ ठाकूर के जन्मदिन पर ‘रक्तदान का संकल्प’

केदार भगत मित्र परिवार द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

पनवेल: समाजसेवा की प्रेरणा देने वाले लोकनेते रामशेठ ठाकूर के जन्मदिन के अवसर पर केदार भगत मित्र परिवार द्वारा एक विशेष उपक्रम रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 1 जून 2025 को पनवेल स्थित लोकनेते दि. बा. पाटील विद्यालय में आयोजित किया गया है। इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व को प्रचारित करना और जरूरतमंदों की सहायता करना है। आयोजकों ने इसे “रक्तदान का संकल्प” नाम दिया है. एक सामाजिक पहल जिसमें युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक हर वर्ग को शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया है। इस भव्य सामाजिक उपक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में स्वयं लोकनेते रामशेठ ठाकूर उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही अनेक गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे, जिनमें आमदार प्रशांत ठाकूर, आमदार महेश बालदी, भाजपा जिल्हाध्यक्ष अविनाश कोळी, माजी नगराध्यक्ष जे. एम. म्हात्रे, माजी सभागृह नेते, परेश ठाकूर, माजी विरोधी पक्ष नेते प्रितम म्हात्रे, उद्योजक राजू गुप्ते, मंगेश परुळेकर इन सभी मान्यवरों की प्रमुख उपस्थिती रक्तदाताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

अपघाती विमा की विशेष सुविधा

केवल रक्तदान ही नहीं, बल्कि आयोजकों ने इस सामाजिक कार्य में भाग लेने वाले प्रत्येक रक्तदाता के लिए एक अतिरिक्त सुविधा की घोषणा की है। दि न्यू इंडिया इन्शुरन्स कंपनी के माध्यम से प्रत्येक रक्तदाता को 1 लाख रुपये तक का अपघाती विमा बिलकुल मुफ्त प्रदान किया जाएगा। इस बात की जानकारी आयोजक एवं भाजपा पनवेल शहर उपाध्यक्ष श्री केदार भगत ने दी।

“रक्तदान जीवनदान है। यह शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है — जिसमें हम समाज के हर वर्ग को जोड़ना चाहते हैं। लोकनेते रामशेठ ठाकूर के विचारों से प्रेरणा लेकर हमने यह उपक्रम राबवला है, जो जनसेवा के लिए समर्पित है।”

~ केदार भगत

नागरिकों से अपील

आयोजकों ने पनवेल और आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से बड़ी संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। इस शिविर के माध्यम से अनेक जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। लोकनेते रामशेठ ठाकूर के जन्मदिन को समाजसेवा के रूप में मनाने की यह पहल निश्चित ही एक सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में सेवा भावना बढ़ती है और समाज में सकारात्मकता फैलती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker