Trending

India-US Trade: भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौता तय

India-US Interim Trade Agreement Finalized

विशेष/प्रतिनिधि : भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय व्यापार को नई गति देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अंतरिम व्यापार समझौता फ्रेमवर्क को अंतिम रूप दे दिया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी भारत-अमरीका संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह फ्रेमवर्क भविष्य में होने वाले व्यापक व्यापार समझौते की मजबूत आधारशिला बनेगा। इस व्यापार वार्ता की शुरुआत पिछले वर्ष 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई थी। समझौते का उद्देश्य बाजारों को अधिक खोलना और आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक लचीला बनाना है।

संयुक्त बयान के अनुसार, भारत अमरीका के औद्योगिक, खाद्य और कृषि उत्पादों पर शुल्क कम करेगा या समाप्त करेगा। वहीं अमरीका भारतीय उत्पादों पर औसतन 18 प्रतिशत शुल्क लगाएगा, हालांकि कुछ विमानों और वैमानिक पुर्जों पर शुल्क हटाने का भी निर्णय लिया गया है। यह समझौता संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker