Trending

सरकारी कर्मचारियों से ‘लाडकी बहन योजना’ के पैसे वसूले जाएंगे: मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे का बड़ा ऐलान

Money of 'Ladki Behan Yojana' will be recovered from government employees: Big announcement by Minister Chandrashekhar Bawankule

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार की बहुचर्चित और बहुप्रशंसितमुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ अब एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गई है। इस योजना का लाभ कई ऐसे लोगों ने भी उठाया है जो इसके लिए पात्र नहीं थे. जिनमें सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। राज्य के ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि ऐसे कर्मचारियों से राशि वसूल की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई तय है।

क्या है ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’?

यह योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर बहनों के लिए शुरू की गई थी, जिसके तहत 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी, विवाह के योग्य और शिक्षा एवं पारिवारिक स्थिति से वंचित बहनों को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना, शिक्षा और रोजगार की दिशा में प्रोत्साहन देना है।

मामले का खुलासा कैसे हुआ?

हाल ही में सामने आई जानकारी में यह बात उजागर हुई कि कई सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। जब इस पर सवाल उठने लगे तो मीडिया ने राज्य सरकार से प्रतिक्रिया मांगी।

“सरकारी कर्मचारियों ने यह योजना का लाभ नहीं लेना चाहिए था। यह योजना समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ी बहनों के लिए है। जो सरकारी सेवा में हैं, वे पहले से ही वेतन और अन्य सुविधाओं का लाभ ले रही हैं। ऐसे में उन्हें इस योजना से बाहर रहना चाहिए था। जिन सरकारी कर्मचारियों ने इस योजना का लाभ लिया है, उन्हें वह राशि सरकार को लौटानी होगी।” ~ मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे

बावनकुळे ने आगे कहा कि: शासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा और वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुछ विभागों में जांच चल रही है। सरकार ऐसे मामलों को बहुत गंभीरता से ले रही है।

अनुचित लाभ उठाने वालों पर होगी कार्रवाई

बावनकुळे ने यह स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाएं समाज के वंचित वर्ग के लिए होती हैं, और इन्हें अनुचित रूप से लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होते ही संबंधित कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य में बारिश से नुकसान, किसानों को मिलेगा मुआवजा

मंत्री ने राज्य में हाल ही में हुई असमय बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा:

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल पंचनामा करने के निर्देश दिए हैं। राज्य मंत्रिमंडल की प्रत्येक बैठक में मदद, पुनर्वास और जल संकट जैसे विषय प्राथमिकता में हैं। नुकसान झेल रहे किसानों को उचित और समयबद्ध मुआवजा दिया जाएगा।

प्रताप सरनाईक के हिंदी भाषा पर बयान पर क्या बोले बावनकुळे?

प्रताप सरनाईक द्वारा हाल ही में हिंदी भाषा को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद पर बात करते हुए बावनकुळे ने कहा:

प्रताप सरनाईक का पिंड मराठी है। उन्होंने हिंदी भाषी लोगों के बीच हिंदी में बात की होगी, इसका यह अर्थ नहीं कि वे मराठी भाषा के विरोधी हैं। महाराष्ट्र में मराठी हमारी आत्मा है, और एनडीए सरकार ने मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा दिलाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker