Trending

U-19 World Cup: उपराष्ट्रपति ने दी जीत की बधाई

Vice President congratulates Under-19 team on historic victory

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत के लिए गर्व का क्षण तब और खास हो गया जब उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में आयोजित आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतने पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई दी। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में उपराष्ट्रपति ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भारत ने छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीतकर अपनी क्रिकेट श्रेष्ठता को एक बार फिर सिद्ध किया है।

टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे के नेतृत्व की प्रशंसा

उन्होंने फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड तोड़ पारी की विशेष सराहना की और इसे मैच का निर्णायक मोड़ बताया। साथ ही टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए पूरी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाने पर शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker