Trending

Mayor Election: अमरावती नगर निगम में महायुति की जीत

Mayoral Election: Mahayuti Triumphs in Amravati Municipal Corporation

अमरावती/प्रतिनिधि : अमरावती नगर पालिका में महायुति ने सत्ता स्थापित कर ली है। मेयर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के श्रीचंद तेजवानी को स्पष्ट बहुमत मिला। तेजवानी को कुल 55 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. संजय शिरभाटे को मात्र 16 वोटों से संतोष करना पड़ा। डिप्टी मेयर पद पर भाजपा के सचिन भेंडे निर्वाचित हुए। इस जीत के साथ ही अमरावती नगर निगम में भाजपा नेतृत्व वाली महायुति सरकार का गठन हो गया है।

भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए डेढ़–डेढ़ साल का फॉर्मूला तय किया है, जिसके तहत कार्यकाल का बंटवारा सहयोगी दलों के बीच किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इस व्यवस्था से प्रशासन में स्थिरता आएगी और शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker