Namdev Bhagat Birthday: सेवा उपक्रमों के साथ मना NCP जिलाध्यक्ष नामदेव भगत का जन्मदिन

Namdev bhagat celibrated birthday with social help

सुमित गायकवाड़/ प्रतिनिधिः एनसीपी के नवी मुंबई जिलाध्यक्ष एवं सिडको के पूर्व संचालक नामदेव भगत ने आज अपना जन्मदिन लोकसेवा उपक्रमों के साथ मनाया. नामदेव भगत के 63वें जन्मदिन पर नेरुल के एनआरबी स्कूल में मुफ्त आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां आई चेकअप, कई रोगों की मुफ्त जांच किए गए. यहां एनसीपी के तमाम कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रक्तदान करते हुए अपने नेता और जिलाध्यक्ष नामदेव भगत को बर्थडे सौगात दी. खुद जिलाध्यक्ष नामदेव भगत ने अपने जन्मदिन पर समर्थकों के साथ वृक्षारोपण किया. इस अवसर पर उन्होंने सपत्निक केक काटा और सबकी शुभकामनाएं स्वीकार की.

नामदेव भगत एक समर्पित नेताःदिलीप मिश्रा

इस अवसर पर एनसीपी नेता पूर्व सांसद आनंद परांजपे,  बीजेपी प्रवक्ता राजू शिंदे, कांग्रेस के इरफान पटेल, शिवसेना के दिलीप घोड़ेकर, कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष पूनम पाटिल, पूर्व नगरसेवक अमित पाटिल, किशोर पाटिल, एनसीपी यूथ कांग्रेस के संजय कांबले, हिंदीभाषी सेल के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा समेत नेताओं एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.कई पदाधिकारियों ने एनसीपी जिलाध्यक्ष नामदेव भगत को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके कार्यों का गुणगान किया. और उनके दिर्घायू की कामना की. एनसीपी उत्तर भारतीय सेल के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा और राष्ट्रवादी यूथ कांग्रेस के जिला कार्याध्यक्ष संजय कांबले ने जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सिडको संचालक नामदेव भगत को समर्पित नेता बताया और उन्हें शुभकामना प्रदान की.

जनता की सेवा-और समर्थन ही अपना लक्ष्यः नामदेव भगत

वहीं अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, और समर्थकों से मिली बधाई के लिए आभार जताते हुए एनसीपी जिलाध्यक्ष नामदेव भगत ने कहा कि जन्मदिननसेवा का अवसर बन सके इसलिए यह आरोग्य शिविर लगाया गया. यहां सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया, सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की मुफ्त सेहत जांच हो सकी. यही सच्ची सेवा है. खास तौर पर अपने 6 साल के पोते पृथ्वी का जिक्र करते हुए नामदेव भगत ने कहा कि ऐसे कार्यों को देखकर बच्चे भी समाजसेवा के लिए प्रेरित हो रहे हैं, यह सबसे बड़ी खुशी की बात है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker