
Moral Training: Shital Nikam | बच्चों में संस्कार जगाने नवी मुंबई में 3 दिवसीय कार्यशाला
Moral Education Workshop by Shital Nikam: Raising a Value-Rich Generation"
मुंबई, प्रतिनिधिः मुंबई के नेरुल में आजसे स्थानीय बच्चों के लिए तीन दिवसीय ज्ञानवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हो गया. संस्कृति संवर्धन प्रतिष्ठान के सौजन्य से आनंद केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में पहले दिन सैकड़ों बच्चे उपस्थित हुए जिन्हें देश के महान इतिहास और संस्कृति की जानकारी देते हुए उनमें सामाजिक और नैतिक मूल्यों के साथ ही राष्ट्र प्रथम की भावना जगाने पर जोर दिया गया. आनंद केंद्र के पदाधिकारियों ने गीतों और नारों के जरिए बच्चों में भावनात्मक बुद्धिमत्ता को प्रोत्साहन दिया. यहां 5 से 12 वर्ष के बच्चों को तनावरहित जीवन जीने के लिए ध्यान धारणा, प्रार्थना, सूर्य नमस्कार, प्रेरक गीत एवं विभिन्न खेल सिखाए गए.
बच्चों को इतिहास से जोड़ने और राष्ट्रप्रेमी बनाने का लक्ष्य-शीतल निकम
कार्यशाला में संस्कृति संवर्धन प्रतिष्ठान की प्रांत सह संयोजिका शीतलताई निकम ने कहा कि आज कल अधिकांश बच्चे मोबाइल में उलझ गए हैं और बाहर घूमने खेलने को तैयार नहीं हैं. वे संस्कृति भूल रहे हैं. उन्होंने कहा कि संस्कृति संवर्धन प्रतिष्ठान गीतों और भजनों के जरिए बच्चों में राष्ट्रीयता और संस्कार बढ़ाने का प्रयास कर रही है.



