Tourist Attack : पहलगाम के दिवंगत पर्यटकों को वाशी में श्रद्धांजलि

Tribute in Vashi to the Deceased Tourists of Pahalgam

नवी मुंबई, प्रतिनिधि:  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिक व पर्यटकों को जनकल्याण सामाजिक संस्था द्वारा कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था द्वारा वाशी में आयोजित एक सभा में पाकिस्तान के प्रति अपना रोष प्रकट करते हुए इस आतंकी हमले का भारी विरोध किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष व अपना दल, महाराष्ट्र के प्रभारी महेंद्र वर्मा ने कहा कि आज भारत के सामने एक जटिल प्रश्न खड़ा है। भारत को इस आतंकी हमले के बाद आगे का फैसला सोच समझकर लेना होगा परंतु साथ में दृढ़ और निर्णायक निश्चय भी होना जरूरी है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा कदम उठाना होगा जिससे वह वैश्विक स्तर पर दुनिया से अलग-थलग पड़ जाए। श्री वर्मा ने आगे कहा कि बाहरी दुश्मन के अलावा देश में रह रहे उन गद्दारों के प्रति भी ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए जो खाते तो भारत का है और गुणगान पाकिस्तान का करते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ रोष, आतंकियों पर कार्रवाई की मांग

सभा में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला केवल क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा नहीं बल्कि पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर एक सवाल है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि पहलगाम हमले के बाद अब हर भारतीय के दिल में रोष व्याप्त हैं और पूरी दुनिया में रहने वाले भारतीय इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जो देश को एकजुटता के सूत्र में पिरोये रखने का सबसे बड़ा प्रमाण है। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष लालजी शर्मा महासचिव सुरेंद्र सरोज, नवी मुंबई अध्यक्ष जफर अहमद, उपाध्यक्ष संतोष बाबर, पत्रकार शैलेश यादव, रामप्रीत राय, रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी रवि पांडे, समाज सेवक धर्मेंद्र चौधरी, सूरज धाम़णसे के अलावा कई देश प्रेमी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker