Trending

India Chem-2026 में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Big announcement by CM Mohan Yadav in India Chem-2026.

मुंबई : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मुंबई में आयोजित India Chem-2026 के उद्घाटन सत्र में सहभागिता की। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन में मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को मध्यप्रदेश की औद्योगिक अधोसंरचना, रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और उद्योग-अनुकूल नीतियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है और राज्य में निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र को नई गति मिली है। इस क्षेत्र में बढ़ते निवेश और औद्योगिक गतिविधियों से रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से बीना को पेट्रोकेमिकल उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होने की दिशा में मध्यप्रदेश की संभावनाओं को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उपलब्ध औद्योगिक आधार, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश-अनुकूल नीतियां उद्योगों के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने India Chem-2026 के मंच से निवेशकों से मध्यप्रदेश में निवेश करने का आह्वान किया और कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker