Trending

Gurunath Chichkar Suicide : बिल्डर के सुसाइड नोट में NCB का नाम, 2 पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Mumbai Drug Case: Builder Gurunath Chichkar suicide note, 2 police cop arrest

नवी मुंबई : नवी मुंबई के बिल्डर गुरुनाथ चिचकर (50 वर्ष) की आत्महत्या ने नवी मुंबई पुलिस और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दोनों की नींद उड़ा दी है. दरअसल बिल्डर गुरुनाथ ने खुद को गोली मारने से पहले एक सोसाइड नोट लिखा था जिसमें उसने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और नवी मुंबई क्राइम ब्रांच का जिक्र किया है. पुलिस के आंतरिक सूत्रों ने बताया कि गुरुनाथ ने लिखा है- वह ड्रग्स इन्क्वायरी मामले में एनसीबी और क्राइम ब्रांच अधिकारियों की लगातार जांच और पुछताछ से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है. उससे एनसीबी अधिकारी और पुलिस वाले 10 करोड़ रिश्वत की मांग कर रहे हैं. गुरुनाथ के सुसाइड नोट के हवाले से सूत्रों ने बताया कि एक एजेंट एनसीबी अधिकारियों के हवाले से 10 करोड़ की मांग कर रहा था और मामले को सेटल कराने का भरोसा दिलाया था. इस बीच क्राइम ब्रांच बार बार पूछताछ के लिए बुला रहा था. दोनों की इस परेशानी से तंग आकर उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया. उनके दो बेटे कथित तौर पर ड्रग्स के कारोबार में शामिल हैं और फरार हैं।

पुलिस कॉप सचिन भालेराव, संजय फुलकर गिरफ्तार

इस मामले में सुसाइड नोट में दर्ज नामों की जांच पड़ताल के बाद नवी मुंबई पुलिस ने विभाग के 2 पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पुलिस कर्मी खारघर पुलिस थाने से संबद्ध थे. गिरफ्तार पुलिस कर्मियों के नाम सचिन भालेराव और पुलिस नाईक संजय फुलकर बताया जा रहा है. एक और नाम विजय पाटिल का भी सामने आया है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिचकर की आत्महत्या के बाद नवी मुंबई में ड्रग्स कारोबार की परतें जिस तरह खुल रही हैं उससे अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि नवी मुंबई में नशा के कारोबारियों का कितना दबदबा है और इसमें पुलिस महकमा किस तरह शामिल है.

मां के नाम लिखा सुसाइड नोट, पत्नी ने देखा शव

गुरुनाथ चिचकर किल्ले गांवठाण इलाके बेलापुर में एक इमारत की चौथी मंजिल पर रहते थे। वहीं पर उनका ऑफिस भी था। आत्महत्या से पहले चिचकर ने अपनी मां के नाम इक सुसाइड नोट लिखा और उसमें आत्महत्या क्यों करने की नौबत आयी इसका पूरा ब्यौरा भी दर्ज किया. बकौल गुरुनाथ चिचकर ”वह मुंबई NCB और बेलापुर पुलिस बार-बार पूछताछ के कारण मानसिक तनाव सहन नहीं कर पा रहे हैं। ACP (क्राइम) अजय लांडगे ने बताया कि गुरुनाथ चिचकर ने जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया, वह बिना लाइसेंस की थी। शुक्रवार को सुबह करीब 6.30 बजे चिचकर ने अपनी पत्नी से कहा कि वह इमारत के ग्राउंड[ फ्लोर पर अपने ऑफिस जा रहे हैं। जब वह काफी देर तक नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी उन्हें देखने गईं। वहां उन्होंने उन्हें खून से लथपथ पाया। उन्होंने तुरंत अपने भाई को खबर दी, जिन्होंने NRI कोस्टल पुलिस को सूचित किया। चिचकर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मानसिक रूप से परेशान थे चिचकर

DCP (जोन-1) पंकज डहाने ने चिचकर के परिवार के हवाले से कहा कि बिल्डर पिछले एक महीने से गंभीर मानसिक तनाव में थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि उनके दो बेटों, नवीन और धीरज के ड्रग्स के कारोबार में शामिल होने के बाद मुंबई NCB उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही थी। मुंबई NCB ने पिछले महीने एक ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ किया था।बिल्डर चिचकर सुसाइड मामले के बाद इस मामले में 2 लोगों की पहले से ही गिरफ्तारी का खुलासा हुआ है.

लंदन में छुपा है चिचकर का सरगना बेटा

बताया जा रहा है कि गुरुनाथ चिचकर का बड़ा बेटा और ड्रग्स कारोबार का सरगना नवीन चिचकर लंदन में रहता है। मुंबई NCB के की मानें तो यह कार्टेल कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया को ड्रग्स बेचता था। इसमें करोड़ों रुपये की कोकीन और हाइब्रिड स्ट्रेन हाइड्रोपोनिक वीड शामिल थी। इन्हें पूरे देश में पहुंचाया जाता था और संयुक्त राज्य अमेरिका से हवाई मार्ग से मुंबई लाया जाता था। इसके अलावा, चिचकर का छोटा बेटा धीरज भी ड्रग्स के कारोबार में शामिल था। उसे हाल ही में नवी मुंबई एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा ड्रग्स की जब्ती में शामिल पाया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker