Trending

Prashant Thakur | Brijesh Patel | खारघर में विराट कवि सम्मेलन | होली पर बिखरा हास्य का रंग

Prashant Thakur | Brijesh Patel | Huge kavi sammelan in Kharghar | Colors of humour spread on Holi

खारघर : रंग उत्सव होली के पर्व पर आज खारघर में विराट हास्य कवि सम्मेलन देखने लायक रहा. कवि जयप्रकाश त्रिपाठी के संचालन में आयोजित हास्य के रंग कवियों के संग कार्यक्रम में कवि मनोज मद्रासी ने सबसे पहले हास्य रचनाओं की तान छेड़ी इस पर दर्शक ठहाका लगाकर लोट पोट हो गए. वहीं कवियित्री प्रेम लता त्रिपाठी ने हास्य और श्रृंगार के गीत पढ़कर दर्शकों को आनंदित किया. भारतीय जनता पार्टी एवं शब्द सेतु द्वारा आयोजित इस साहित्यिक कार्यक्रम में भोपाल से पधारे कवि दीपक दनादन ने जब कविताओं की बल्लेबाजी आरंभ की तब पूरा प्रांगण ठहाकों से गूंज उठा.अपने अनूठे अंदाज में दीपक दनादन ने छंद और कविताएं सुनाते हुए होली की संध्या को सही मायने में रंगारंग कर दिया. वहीं वरिष्ठ कवि और शायर डॉ. सागर त्रिपाठी ने जब मां पर अपनी संजीदा गजल पढ़ी तो कईयों की आंखें नम हो आयी. सैनिकों पर उनकी कविता बटुए में परिवार बसा है दिल में हिंदुस्तान ने ठहाकों के बीच खारघर वासियों को गंभीर कर दिया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker