Trending

संतमत अनुयायी आश्रम कांदिवली में सांसद ने बनवाया नवीन शौचालय | Gopal Shetty ने किया लोकार्पण

Toilet built in the Santmat anuyayi ashram from Gopal Shetty's MP fund

प्रतिनिधि/ मुंबई : संतमत अनुयायी आश्रम कांदिवली में आज से भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए नवीन शौचालय उपलब्ध हो गए हैं. इन शौचालयों का निर्माण बीजेपी नेता गोपाल शेट्टी की सांसद निधि से किया गया है. आज स्वयं पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने इन शौचालयों का पारंपरिक ढंग से उद्धाटन किया. इस अवसर पर आश्रम के महात्मन सोनी बाबा, समेत तमाम संतजन, स्थानीय नगरसेविका प्रीतम पडांगले, बीजेपी पदाधिकारी संदीप उपाध्याय, समाज सेवक अनिरुद्ध तिवारी, रामजीत यादव (पहलवान), विजय यादव समेत सैकड़ों श्रद्धालु जन मौजूद रहे. पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने ने कहा कि ये शौचालयों यहां आने वाले श्रद्धालु जनों के लिए उपयोगी साबित होंगे. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि भले ही यहां के स्थानीय सांसद या विधायक कोई और हैं लेकिन आश्रम में सेवा-सुविधा उपलब्ध कराने का सौभाग्य उन्हें मिला.वहीं आश्रम के महात्मन सोनी महाराज ने सांसद निधि से मौलिक सुविधा निर्मित कराने पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि बड़े कार्यक्रमों के दौरान इन शौचालयों की जरूरत होती थी जिसे पूर्व सांसद ने साकार कर दिया है. सोनी महाराज ने संतमत अनुयायी आश्रम और पादशाही महाराज जी के आध्यात्मिक प्रयासों का गुणगान किया.

आश्रम में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने का सुझाव

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने दामू नगर में स्थित संतमत अनुयायी आश्रम में स्थानीय युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर आरंभ करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि आश्रम सामाजिक चेतना का केंद्र हैं ऐसे में यहां कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण लेकर स्थानीय युवा आसानी से कंपनी कारोबार शुरु कर सकेंगे और रोजगार भी दे सकेंगे. गोपाल शेट्टी ने इसके लिए हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker