Preeti Nair’s Legal Camp | वाशी में फ्री कानूनी सहायता शिविर | वकीलों ने की सुनवाई
Preeti Nair's Legal Camp | Free legal aid camp in Vashi | Lawyers held hearing
नवी मुंबई : वाशी में आज मुफ्त कानूनी सहायता शिविर पीड़ितों के लिए उपयोगी साबित हुआ. इस शिविर का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद की मदद से संयुक्त ट्रांसपोर्ट संघटना की महिला आघाड़ी की प्रदेश महासचिव प्रीति नायर ने किया था जहां एड. आकांक्षा ठाकुर, एड.तृप्ति म्हात्रे, एड.चेतन लोखंडे, एड. वैभव म्हात्रे, एड. माधुरी भगत और एड. वैष्णवी म्हात्रे ने आम जनों की फरियाद सुनी और उन्हें जरूरी सुझाव एवं मार्गदर्शन दिए. यहां हाईकोर्ट के वकीलों ने फौजदारी, बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित केस के साथ ही नागरी और जमीन संबंधी मामलों की सुनवाई की गई. वकीलों ने कानूनी मदद और उपायों की भी जानकारी दी. शिविर की जानकारी देते हुए आयोजक प्रीति नायर ने कहा कि पीड़ित लोगों को आसानी से और एक ही जगह कानूनी सहायता मिल सके और उन्हें शीघ्र न्याय पाने में मदद मिले इसलिए यह मुफ्त कानूनी सहायता शिविर लगाया गया. उन्होंने पीड़ितों की सुनवाई के लिए समय देने वाले वकीलों के प्रति आभार जताते हुए क्या कुछ कहा सुन लीजिएवहीं हाईकोर्ट के वकीलों ने इस कानूनी सहायता शिविर को पीड़ित जनों के लिए उपयोगी बताया. उन्होंने कहा कि महंगी फीस और पहुंच नहीं होने से अक्सर तमाम लोग न्याय और समाधान के लिए भटक रहे हैं, ऐसे में समाजसेविका प्रीति नायर की यह पहल वाकई लोगों को मदद करने वाली है.



