Trending

CM Yogi की मां का अंतिम संस्कार,चंडीघाट पर कड़ी Security

CM Yogi Ki Ma's last rites, tight security at Chandighat.

उत्तराखंड,हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है। 91 वर्षीय सावित्री देवी के निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।-शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर में सावित्री देवी ने अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पहुंचे और मां के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शनिवार सुबह पंचूर गांव से उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडीघाट के लिए रवाना हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए और उन्होंने अपनी मां की अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। हरिद्वार के चंडीघाट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे और सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कई राजनीतिक हस्तियां, जनप्रतिनिधि, साधु-संत और आम नागरिक भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

अंतिम संस्कार को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चंडीघाट और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यह बेहद भावुक क्षण है। मां के निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुंची है। देशभर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां उनके प्रति संवेदना व्यक्त कर रही हैं।

मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यह व्यक्तिगत जीवन की बेहद कठिन घड़ी है। 91 वर्षों का जीवन पूरा कर सावित्री देवी ने दुनिया को अलविदा कहा। इस दुख की घड़ी में पूरा देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker