
Pune के नागरिकों को बड़ी राहत! PMRDA ने शुरू किया GIS पोर्टल
Great relief to the citizens of Pune! PMRDA launched GIS portal.
महाराष्ट्र, पुणे: पुणे महानगर क्षेत्र के नागरिकों के लिए पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (PMRDA) ने एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल की है। प्राधिकरण ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित भौगोलिक सूचना प्रणाली यानी GIS (Geographic Information System) पोर्टल शुरू किया है। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से अब नागरिकों को जमीन और भूखंड से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां एवं प्रमाणित प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। GIS पोर्टल के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारियां घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी। इससे नागरिकों के समय की बचत होगी और सरकारी कामकाज की प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनने की उम्मीद है।
भूखंड की लंबाई, चौड़ाई और क्षेत्र मापने की सुविधा
PMRDA द्वारा शुरू किए गए इस GIS पोर्टल पर नागरिकों को भूखंड का क्षेत्र मापने के साथ-साथ उसकी लंबाई और चौड़ाई जानने के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करना पहले की तुलना में आसान होगा। इस पोर्टल पर गांव, तालुका और अन्य प्रशासनिक सीमाओं से संबंधित विस्तृत एवं सटीक नक्शे भी उपलब्ध कराए गए हैं। इससे नागरिकों को अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक सीमाओं को समझने में मदद मिलेगी।

एक क्लिक पर मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी
PMRDA की इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराना, सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाना और कार्यालयों में होने वाली अनावश्यक दौड़ को कम करना है।प्राधिकरण की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधिकारिक GIS पोर्टल PMRDA GIS Portal पर जाकर उपलब्ध सेवाओं और जानकारियों का उपयोग करें।
डिजिटल प्रशासन की दिशा में PMRDA की यह पहल पुणे महानगर क्षेत्र के नागरिकों के लिए निश्चित रूप से उपयोगी साबित हो सकती है।



