Trending

मुंगेर में Speed का कहर! बारात से लौट रही Scorpio पलटी, 8 लोग घायल

Havoc caused by speed in Munger! A Scorpio returning from a wedding procession overturns; 8 people injured.

बिहार, मुंगेर: बिहार के मुंगेर में मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर शनिवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कल्याणपुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में करीब 10 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोग घायल हो गए। घायलों में चालक समेत चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद घटना-स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद पीछे से आ रही एक दूसरी स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा फैजुद्दीन ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल स्कॉर्पियो चालक विशाल कुमार को उनके परिजन बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों की पहचान 25 वर्षीय अविनाश कुमार, 22 वर्षीय शिवम कुमार और 42 वर्षीय बंटी कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, 15 वर्षीय आदित्य कुमार, 15 वर्षीय पीयूष कुमार, 24 वर्षीय बाद कुमार और 26 वर्षीय अमन कुमार की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है। सदर अस्पताल में सात घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि चालक विशाल कुमार का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। घायल अमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वे सभी रवि राय टोला, फरदा गांव से बारात में शामिल होने के लिए भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित मकनपुर गए थे। शनिवार की अहले सुबह बारात से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर टोल प्लाजा के पास उनकी स्कॉर्पियो सड़क किनारे बने गड्ढे में चली गई। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो पलट गई। वाहन में लगभग 10 लोग सवार थे, जिनमें आठ लोग घायल हो गए। हादसे में चालक को सबसे अधिक चोटें आई हैं।

वहीं, मुंगेर सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सा फैजुद्दीन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल आठ लोगों को अस्पताल जलाया गया था। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। कुछ घायलों की हड्डियां टूट के साथ-साथ सिर में भी चोटें आई हैं। घायलों की स्थिति का सही आकलन करने के लिए एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया जा रहा है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मुंगेर में हुआ यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत को सामने लाता है। बारात से लौटते समय हुई इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए, जिनमें चार की चोटें गंभीर बताई गई हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर है।

अब घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है। वाहन चालकों को विशेष रूप से रात और अहले सुबह सफर करते समय गति नियंत्रित रखने और सावधानी बरतने की जरूरत है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker