Skill Convocation में PM मोदी की मौजूदगी, राजधानी में High Alert
PM Modi's presence in Skill Convocation, High Alert in Rajdhani.

उत्तर प्रदेश,लखनऊ: लखनऊ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। 21 नवंबर को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर राजधानी लखनऊ में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री शाम को लखनऊ पहुंचेंगे और समारोह में शामिल होकर कौशल विकास से जुड़े इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। देश में Skill Development और युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाने की दिशा में यह समारोह महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। समारोह स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और सके आसपास के क्षेत्रों में कुल 4400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान 8 पुलिस उपायुक्त, 10 अपर पुलिस उपायुक्त और 34 सहायक पुलिस आयुक्त संभालेंगे। इसके अलावा पूरे कार्यक्रम क्षेत्र में 24 घंटे CCTV कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट रहेंगी।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर यातायात प्रबंधन तक व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। लखनऊ का पांचवां कौशल दीक्षांत समारोह युवाओं के Skill Development और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी से इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व मिलने की उम्मीद है। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि इस समारोह के माध्यम से युवाओं के कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता को लेकर क्या संदेश दिया जाता है।



