Chhindwara में November 18 को होगा श्रम संवाद, श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन पर होगी चर्चा
A 'Labour Dialogue' (Shram Samvad) will be held in Chhindwara on November 18, where the implementation of labour codes will be discussed.

छिंदवाड़ा: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में 18 नवंबर 2026 को छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय श्रम संवाद का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1:45 बजे से होटल देव इंटरनेशनल, खजरी रोड, छिंदवाड़ा में आयोजित होगा। इसमें जिले के उद्योगपतियों, उद्यमियों, नियोक्ताओं, कानूनी पेशेवरों, मानव संसाधन एवं वित्त विशेषज्ञों तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान श्रम संहिताओं के विभिन्न प्रावधानों, उनके महत्व और प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य उद्योग जगत से जुड़े लोगों को श्रम संहिताओं के प्रति जागरूक करना और इन-के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित प्रावधानों की जानकारी उद्योगों और प्रतिष्ठानों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में यह संवाद नियोक्ताओं और उद्यमियों को नियमों एवं प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्रदान करेगा।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के उपप्रबंधक ने जिले के सभी उद्योगपतियों एवं उद्यमियों से इस जिला स्तरीय श्रम संवाद में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।



