कोंकण रेलवे की Monsoon पूर्व तैयारियां पूरी
Konkan Railway completes pre-monsoon preparations
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : मानसून के दौरान कोकण क्षेत्र के यात्रियों की सुरक्षा और निर्बाध रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोंकण रेलवे ने अपने पूरे नेटवर्क पर व्यापक मानसून-पूर्व तैयारियां की हैं। आज कोकण रेल कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार झा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कोंकण रेलवे ने मानसून की चुनौतियों से निपटने कई कदम उठाए हैं, जिनमें बुनियादी ढाँचे को मजबूत करना, भू-सुरक्षा उपाय, रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम, गहन गश्त तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियां शामिल हैं। मानसून का यह दौर 15 जून से 20 अक्टूबर 2026 तक रहता है. इस दौरान कोंकण क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भर जाता है, लेकिन भारी वर्षा और लैंड स्लाइडिंग के कारण रेलवे संचालन में कई चुनौतियां आती हैं.

9 प्रमुख ठिकानों पर RMV, निगरानी में 657 कर्मचारी तैनात
केआरसीएल के प्रबंध निदेशक ने कहा कि इस काल अवधि में सुरक्षित और विश्वसनीय रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न खंडों में गति प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। 24 घंटे गश्त एवं निगरानी के लिए चिन्हित संवेदनशील ठिकानों पर 657 प्रशिक्षित कर्मचारियों को तैनात किया गया है। आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली और वेरना में BRN (वैगन) पर लगे उत्खनन यंत्र (Excavators) रणनीतिक रूप से तैनात किए गए हैं। 9 प्रमुख स्थानों — वीर, चिपलून, राजापुर रोड, कुडाल, वेरना, कारवार, भटकल और उडुपी — पर (RMV) रेल रखरखाव वाहन तैनात किए गए हैं। एमडी संतोष कुमार झा ने कहा कि पिछले वर्ष की चुनौतियों से सबक लेते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जो कोकण रेलवे के सुरक्षित परिचालन में मददगार बनेंगे.
यह भी पढ़िएः देशभर में मौसम अलर्ट, कई राज्यों में लू और बारिश
कोकण रेल कार्पोरेशन के रेलवे ने मानसून की चुनौतियों से निपटने कई कदम उठाए हैं, जिनमें बुनियादी ढाँचे को मजबूत करना, भू-सुरक्षा उपाय, रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम, गहन गश्त तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियां शामिल हैं.
-संतोष कुमार झा -प्रबंध निदेशक



