मोदी के 12 साल: स्थिरता, सुरक्षा और विकास का दौर
Modi’s 12 Years: An Era of Stability, Security, and Development
दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो रहा है। उन्होंने बताया कि 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 4399 दिनों तक पद पर रहते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। मंत्री ने कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्षों के बल पर देश को नई दिशा दी और “विकसित भारत” के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि 12 वर्ष पूर्व देश अस्थिरता और अविश्वास के दौर से गुजर रहा था, जबकि आज भारत राजनीतिक स्थिरता, सशक्त नेतृत्व, डिजिटल क्रांति और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के साथ विश्व मंच पर अपनी पहचान बना चुका है। स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और बढ़ी है। उन्होंने इस कालखंड को गरीबों के सम्मान, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और युवाओं के लिए नए अवसरों का युग बताया।



