Trending

देशभर में मौसम अलर्ट, कई राज्यों में लू और बारिश

Nationwide Weather Alert: Heatwaves and Rain Across Several States

दिल्ली/प्रतिनिधी : मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अनुमान लगाया है। कोंकण, गोवा और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दिन में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। बिहार, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कारईक्काल, तेलंगाना और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी अगले 2-3 दिनों में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़िएः
अमित शाह ने लॉन्च किया ‘विनिमय’ प्लेटफॉर्म

मौसम विभाग के अनुसार बिहार और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में आज गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पुद्दुचेरी के कुछ हिस्सों में आज गरज और बिजली कड़कने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker