Trending

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को मिली केंद्र मंजूरी

Major Central Approval for Great Nicobar Project

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने ग्रेट निकोबार द्वीप विकास परियोजना के तहत अत्याधुनिक एयरपोर्ट और रनवे निर्माण के लिए लगभग 13,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। यह परियोजना भारतीय नौसेना और नागरिक उड्डयन, दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अगले पांच वर्षों में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वित्तीय संसाधन रक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय संयुक्त रूप से उपलब्ध कराएंगे।

यह भी पढ़िएः
देशभर के स्टेशनों पर अग्नि सुरक्षा जांच शुरू

सूत्रों का कहना है कि ग्रेट निकोबार में विकसित होने वाला यह एयरपोर्ट हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सामरिक क्षमता को नई मजबूती देगा। वहीं, रक्षा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण प्रगति के तहत इस वर्ष के अंत तक भारतीय वायुसेना को 18 से 24 HAL तेजस Mk1A लड़ाकू विमान मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन परियोजनाओं से देश की रक्षा तैयारियां और पूर्वी समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker