Trending

खैरणे-रामनगर में जुए का अड्डा, पुलिस बेखबर!

Drug trafficking and illegal gambling activities in Navi Mumbai's Bonkode and Koparkhairane areas

नवी मुंबई, सुधीर शर्मा- नवी मुंबई में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और अवैध जुए के अड्डों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के कई झोपड़पट्टी और संवेदनशील इलाकों में नशे के तस्करों का नेटवर्क तेजी से फैलने की चर्चा है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद Navi Mumbai Police पुलिस द्वारा समय पर सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही।

हाल ही में नवी मुंबई पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित महिला ड्रग पेडलर के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की। इसके अलावा वाशी और अन्य फ्लाईओवर के नीचे रह रहे लोगों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई शहर की सुरक्षा मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए की गई।

60 दिन बाद भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहींः गजानन म्हात्रे

हालांकि दूसरी तरफ कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बोनकोडे गांव स्थित रामनगर सेक्टर 12-डी इलाके को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि यहां लंबे समय से अवैध जुए के अड्डे संचालित हो रहे हैं, जहां कथित तौर पर अपराधियों का जमावड़ा लगता है और ड्रग्स का कारोबार भी होता है। स्थानीय निवासी और शिकायतकर्ता गजानन म्हात्रे के अनुसार, इस मामले को लेकर करीब 60 दिन पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि शिकायत के साथ वीडियो सबूत भी पुलिस अधिकारियों को सौंपे गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस आयुक्त ने भी नहीं लिया संज्ञान

बताया जा रहा है कि 13 फरवरी 2026 को इस संबंध में एक लिखित शिकायत कोपरखैरणे पुलिस और संबंधित अधिकारियों को दी गई थी। शिकायत नवी मुंबई पुलिस आयुक्त Milind Bharambe तक भी पहुंचाई गई, लेकिन शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मामले में अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।शिकायतकर्ताओं ने कुछ पुलिस अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। टीवी वन इंडिया ने भी स्पष्ट किया है कि वह वायरल वीडियो और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।

खैरणे बोनकोड़े में ऐसी गतिविधियां रुकनी चाहिए

स्थानीय लोगों का कहना है कि एपीएमसी, दिघा, रबाले, तुर्भे और बोनकोडे जैसे झोपड़पट्टी इलाकों में कथित तौर पर ड्रग्स और अवैध जुए का कारोबार बढ़ता जा रहा है, जो शहर की कानून-व्यवस्था और युवाओं के भविष्य के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। अब लोगों की नजर नवी मुंबई पुलिस पर टिकी है कि क्या वह इन शिकायतों पर सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी या फिर ये आरोप और शिकायतें केवल फाइलों तक सीमित रह जाएंगी।

Dawood का करीबी ड्रग माफिया सलीम डोला गिरफ्तार
https://tv1india.com/?p=30621

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker