Dawood का करीबी ड्रग माफिया सलीम डोला गिरफ्तार
Dawood's Close Associate, Drug Mafia Salim Dola, Arrested

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत को ड्रग्स के खिलाफ चल रही लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दाऊद इब्राहिम के करीबी और कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्की से पकड़कर भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। डोला पर भारत में कई बड़े ड्रग तस्करी मामलों में आरोप हैं और मार्च 2024 में उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड नोटिस जारी किया था।

Vishwanath Dham में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना https://tv1india.com/?p=30618
सरकार की ज़ीरो-टॉलरेंस नीति के तहत भारतीय एजेंसियों ने इंटरपोल और तुर्की अधिकारियों के सहयोग से यह ऑपरेशन अंजाम दिया। डोला पिछले दो दशकों से मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और यूरोप में ड्रग तस्करी का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क चला रहा था। महाराष्ट्र और गुजरात में बड़े ड्रग्स मामलों में भी उसका नाम सामने आया था। सरकार ने साफ किया कि अब कोई भी ड्रग माफिया कानून से बच नहीं सकेगा।



