
MSEDC संवाद बैठक-बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग
MSEDC Meet : Restore demand-electricity supply in dialogue
नवी मुंबई प्रतिनिधिः नवी मुंबई के उपमहापौर दशरथ भगत ने आज Maharashtra State Electricity Distribution के विद्युत उच्चाधिकारियों के साथ एक संवाद बैठक की. वाशी के नगरसेवक जनसंपर्क कार्यालय में यह बैठक हुई. यहां प्रभाग-18 में लगातार खंडित हो रही बिजली आपूर्ति को बहाल करने की मांग की गयी. इसके साथ ही खुले पैनल बाक्स और तारों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने का मुद्दा उठाया गया.
यहां बिजली बिलों की शिकायतों पर तत्काल अमल करने जैसे तमाम मुद्दों पर भी चर्चा की गई. इस बैठक में वाशी डिविजन के अधीक्षण अभियंता दिपक पाटिल एवं सहयोगी अधिकारी भी मौजूद रहे. इन अधिकारियों के समक्ष वाशी गांव, सानपाड़ा, सोनखार, पामबीच रोड के नागरिकों ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि प्रभाग में 4 से 24 घंटों तक बत्ती गुल होती है.
जर्जर तारों में लगती है आग, नष्ट होती है संपत्ति
पुरानी ओपन वायरिंग में आग लगती है, और उससे प्रॉपर्टी का नुकसान होता है. इनसे जानलेवा दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गयी है. नागरिकों ने बताया कि शिकायत के बाद भी बिजली अधिकारी सुनने को तैयार नहीं होते. सुनवाई के दौरान नगरसेवक निशांत भगत, नगरसेविका प्रिती भगत, समाजसेवक संदीप भगत समेत तमाम नागरिक मौजूद रहे.
यह भी पढ़िएः Dawood का करीबी ड्रग माफिया सलीम डोला गिरफ्तार
Dawood का करीबी ड्रग माफिया सलीम डोला गिरफ्तार https://tv1india.com/?p=30621
उपमहापौर दशरथ भगत एवं नगरसेवक निशांत भगत ने भी नागरिकों की शिकायतों का समर्थन किया. उपमहापौर दशरथ भगत एवं निशांत भगत ने कहा कि बिजली अधिकारियों की ऐसी लापरवाही और शिकायतों की उपेक्षा से नागरिकों का गुस्सा बढ़ रहा है. उपमहापौर ने अधीक्षण अभियंता दीपक पाटिल से सीधा संवाद करते हुए इस पर जवाब मांगा.
बहाल होगी बिजली आपुर्ति-अभियंता
इस पर अधीक्षण अभियंता ने भरोसा दिलाया कि जो भी शिकायतें दर्ज कराई गयी हैं उन पर कार्यवाही होगी. साथ ही बिजली आपूर्ति को बहाल करने की पूरी कोशिश की जाएगी. इस पर नागरिकों को संबोधित करते हुए उपमहापौर दशरथ भगत ने विश्वास जताया कि वादा पूरा होगा. अधिकारी अपने बयान पर अमल करेंगेदेखने को मिली तो बिजली विभाग को आंदोलन झेलना पड़ सकता है.



