Trending

Ganesh Naik की मौजूदगी में महाराष्ट्र दिन समारोह

Maharashtra Day Celebrations Held in the Presence of Ganesh Naik

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : पालघर में ‘महाराष्ट्र दिवस’ बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के वन मंत्री और पालघर के गार्जियन मिनिस्टर Ganesh Naik की उपस्थिति में जिला मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। समारोह की शुरुआत संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, जहां उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हें सलामी दी गई।

Maharashtra Day Celebrations Held in the Presence of Ganesh Naik
Maharashtra Day Celebrations Held in the Presence of Ganesh Naik

पुलिस बल की ने शानदार परेड और मार्च पास्ट

कार्यक्रम के दौरान पालघर पुलिस बल की विभिन्न इकाइयों ने शानदार परेड और मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। पुलिस जवानों की अनुशासित टुकड़ियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लेज़िम नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में रंग भर दिए। विभिन्न सुरक्षा बलों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।

यह भी पढ़िएः 
MSEDC संवाद बैठक-बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग 
https://tv1india.com/?p=30625

पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वालेअधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान

इस अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों का सम्मान

स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं जिले के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किए गए। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और बलिदान के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker