
Asha Bhosle का आज मुंबई में अंतिम संस्कार
Asha Bhosle's Funeral Held Today in Mumbai
मुंबई/प्रतिनिधी : प्रख्यात पार्श्व गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के Shivaji Park में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 92 वर्ष की आयु में उनका निधन शनिवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ। बताया जा रहा है कि वे सीने में संक्रमण और बढ़ती कमजोरी से जूझ रही थीं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ‘आशाताई’ के नाम से लोकप्रिय आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा सहित कई भारतीय भाषाओं में हजारों गीत गाकर संगीत जगत में अमिट छाप छोड़ी। उन्हें पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके आवास कासा ग्रांडे में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में प्रशंसकों, कलाकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।



