Trending

Agriculture Fair : तकनीक और योजनाओं की जानकारी

Information on Technology and Schemes at the Agriculture Fair

मध्य प्रदेश/प्रतिनिधी : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में आयोजित तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ना है। मेले में विशेषज्ञों द्वारा आयोजित तकनीकी सत्रों के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज, सिंचाई तकनीक और फसल प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है।

इस दौरान बड़ी संख्या में किसान महोत्सव में शामिल हो रहे हैं और नई कृषि तकनीकों के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। इससे किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker