Women’s Reservation पर किरण रिजिजू का सख्त संदेश
Kiren Rijiju's Strong Message on Women's Reservation

दिल्ली/प्रतिनिधी : संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने महिलाओं के प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि महिलाओं से किए गए वादों को टालने की राजनीति का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने का समय आ गया है, लेकिन इस पर अनावश्यक सवाल उठाए जा रहे हैं। रिजिजू ने बताया कि उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर तत्काल आगे बढ़ने की आवश्यकता बताई है। उन्होंने कहा कि दशकों से महिला आरक्षण केवल वादा बनकर रह गया था, जिसे वर्तमान सरकार ने वास्तविकता में बदलने का प्रयास किया है।
उन्होंने जोर दिया कि 2029 से पहले महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए परिसीमन से जुड़े संशोधन जरूरी हैं। प्रक्रिया के नाम पर देरी करना लाखों महिलाओं के साथ न्याय में विलंब होगा।



