Trending

India-Uzbekistan सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ का आगाज़

India-Uzbekistan Military Exercise ‘Dustlik’ Commences

विशेष/प्रतिनिधी : भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के सातवें संस्करण की शुरुआत हो गई है। इस अभ्यास के लिए भारतीय सेना का 60 जवानों का दल आज उज़्बेकिस्तान के लिए रवाना हुआ। यह सैन्य अभ्यास इस महीने की 25 तारीख तक चलेगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ‘दुस्तलिक’ अभ्यास हर वर्ष बारी-बारी से भारत और उज़्बेकिस्तान में आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल बढ़ाना, सामरिक समझ को मजबूत करना और अर्ध-पर्वतीय क्षेत्रों में संयुक्त अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम देने की क्षमता विकसित करना है।

भारतीय दल में कुल 60 जवान शामिल हैं, जिनमें भारतीय सेना के 45 सैनिक और भारतीय वायु सेना के 15 जवान हैं। सेना के अधिकांश जवान महार रेजिमेंट की एक बटालियन से लिए गए हैं, जो अपनी बहादुरी और अनुशासन के लिए जानी जाती है। वहीं, उज़्बेकिस्तान की ओर से भी सेना और वायु सेना के कुल 60 जवान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। इस संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं काउंटर-टेररिज्म ऑपरेशन, हवाई समर्थन, सामरिक रणनीतियों और आधुनिक युद्ध तकनीकों का अभ्यास करेंगी। ‘दुस्तलिक’ न केवल सैन्य दक्षता को बढ़ाता है, बल्कि भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच रक्षा संबंधों को भी नई मजबूती प्रदान करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker