Trending

President Visit : राष्ट्रपति मुर्मु का 4 दिन का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा

President Murmu’s 4-Day Visit to Gujarat and Maharashtra

मुंबई/प्रतिनिधी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 14 अप्रैल से गुजरात और महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अपने दौरे की शुरुआत में वे AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 15 अप्रैल को राष्ट्रपति डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांधीनगर के लोक भवन में आयोजित ‘सामाजिक समरसता महोत्सव’ में भाग लेंगी। इसी दिन वे राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

16 अप्रैल को राष्ट्रपति AIIMS नागपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी तथा राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा के 78वें बैच के प्रशिक्षुओं के विदाई समारोह में शामिल होंगी। दौरे के अंतिम दिन वे वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker