Trending

RIP Asha Bhosle: सुरों की मल्लिका का निधन

RIP Asha Bhosle: The Queen of Melodies Passes Away

नवी मुंबई/प्रतिनिधि : भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सात दशकों से अपनी सुरीली आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा ताई अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनके निधन से न सिर्फ़ बॉलीवुड बल्कि पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

अंतिम विदाई कल शिवाजी पार्क में

जानकारी के मुताबिक, कल शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उनकी हालत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन इलाज के दौरान ऑर्गन फेलियर के कारण उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

आनंद भोसले ने की इस दुखद खबर की पुष्टि

उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आशा भोसले का पार्थिव शरीर कल सुबह 11 बजे से लोअर परेल स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

12 हज़ार गानों की विरासत छोड़ गईं आशा भोसले

साल 1933 में जन्मी आशा भोसले ने अपने करीब 80 साल लंबे करियर में 12 हजार से अधिक गाने गाए। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। ‘दम मारो दम’, ‘रमैया वस्तावैया’ जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। उनकी गायकी की ऊर्जा, विविधता और भावनात्मक गहराई ने उन्हें ‘सुरों की मल्लिका’ बना दिया। उनके निधन के साथ भारतीय संगीत का एक स्वर्णिम युग समाप्त हो गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker