Diesel-ATF पर निर्यात शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी
Major Hike in Export Duty on Diesel and ATF

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े निर्यात पर बड़ा फैसला लेते हुए डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) पर निर्यात शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है। अब डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसी तरह, विमानन टरबाइन ईंधन पर शुल्क साढ़े 29 रुपये से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना और कीमतों को नियंत्रित रखना है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को शून्य ही रखा है, जिससे पेट्रोल निर्यात पर कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से घरेलू आपूर्ति मजबूत होगी और महंगाई पर भी कुछ हद तक नियंत्रण मिल सकता है।



