Trending

CISF के अभिमन्यु बने एशियन चैंपियन

CISF's Abhimanyu Becomes Asian Champion

विशेष/प्रतिनिधि : किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा के हिसार के 24 वर्षीय पहलवान अभिमन्यु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। 6 से 12 अप्रैल तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एशिया के शीर्ष पहलवानों ने भाग लिया, जहां अभिमन्यु ने अपने दमदार खेल, तकनीक और संतुलन से सभी प्रतिद्वंद्वियों को परास्त किया। वर्तमान में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज अभिमन्यु का यह प्रदर्शन उनके लगातार बेहतर होते अंतरराष्ट्रीय करियर को दर्शाता है।

इससे पहले उन्होंने सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। Central Industrial Security Force के हेड कांस्टेबल के रूप में सेवा दे रहे अभिमन्यु की यह उपलब्धि बल के अनुशासन, प्रशिक्षण और समर्पण का प्रतीक है। सीआईएसएफ परिवार ने उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker