Trending

Saryu River में नौका विहार पर नए नियम

New Rules for Boating on the Saryu River

अयोध्या/प्रतिनिधि : अयोध्या में हाल ही में मथुरा में हुई नाव दुर्घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सरयू नदी में नौका विहार करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। कोतवाली अयोध्या और कैंट थाना क्षेत्र के नयाघाट व गुप्तार घाट पर नाविकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। एसपी सिटी चक्रपाणी त्रिपाठी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक यात्री को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सभी नावों में लाइफ रिंग, मजबूत रस्सी और इमरजेंसी किट रखना जरूरी किया गया है। प्रशासन ने नावों के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इन सख्त नियमों के जरिए सरयू नदी में नौका विहार को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker